Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: उत्तराखंड के युवा आज के दौर में हर क्षेत्र में आगे बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर पर संगीत और गायन के क्षेत्र में पहाड़ के युवाओं ने अपना एक अलग ही मानक स्थापित किया है। ऐसे ही एक युवा हैं श्रीनगर गढ़वाल के दीपक चमोली। दीपक फिलहाल ऋषिकेश में रहते हैं। इनके गायकी के अंदाज की उत्तराखंड में अब हर जगह तारीफ होने लगी है। जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, वो किसी स्टूडियों का नहीं, बल्कि एक कमरे में शूट किया गया वीडियो है। दीपक के हाथ में हारमोनियम है और साथी के हाथ में तबला। बस इतने ही वाद्ययत्रों में दीपक चमोली ने समा बांध लिया है। चक्रचाल फिल्म का गीत ‘ना चिट्ठी आई तेरी ना रैबार कैमां’ बेहतरीन गीत है। इस बोल ही ऐसे हैं कि लोगों के दिलों में बस जाते हैं। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी की कलम से निकले ये शब्द जादुई हैं। उसी खूबसूरती को दीपक चमेली ने बरकरार रखा है। आप भी सुनिए ये बेहतरीन गीत।