Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: देवभूमि से बॉलीवुड का सफर, ये सफर अब ऐसा हो गया है कि चारू सेमवाल बेहद ही बिज़ी सिंगर बन गई हैं। आपने चारू सेमवाल के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ही देखा होगा कि कभी कहीं और कभी कहीं के टूर में बिज़ी रहती हैं। इतना समझ लीजिए कि पहाड़ की बेटी अब स्टार बन गई है। लेकिन एक स्टार की सबसे खास बात ये होती है कि वो जमीन से जुड़ा होना चाहिए। कहते हैं कि जिसने अपनी संस्कृति, अपने संस्कार और अपनी जड़ों से किनारा कर लिया...तो उसका अस्तित्व ही खत्म हो जाता है। पहाड़ की ये बेटी भी इन मूल्यों को समझती है। जब भी मौका मिलता है, अपने गढ़वाल आती है और मस्त हो जाती है। चारू सेमवाल वो ही चेहरा है, जो इंडियन आइडल से बॉलीवुड का सफर तय कर रही हैं। आज हम आपको उनका हाल ही का एक यू-ट्यूब वीडियो दिखा रहे हैं।