कहते हैं उत्तराखंड कदम कदम पर चमत्कारों की धरती है...चलिए आज आपको ये नजारा भी दिखा देते हैं।
-
कपिल
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Saikuri dhung in almora
: यूं तो उत्तराखंड में आपको कदम कदम पर ऐसे नजारे दिखेंगे, जो वास्तव में हैरान कर देते हैं। रहस्यमयी मंदिरों के अलावा यहां कुछ रहस्मयमयी जगहें ऐसी भी हैं, जो वास्तव में अनछुई हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जिसका वीडियो देखकर आपको हैरानी होगी। हम धन्यवाद करना चाहते हैं प्रेम खेतवाल जी का, जिन्होंने इस रहस्यमयी जगह के बारे में दुनिया को जानकारी दी है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा के भिकियासैंण में बर्किंडा और सैंकुड़ा ग्राम सभा के अंतर्गत एक जगह आती है ‘सैंकुड़ी डुंग’। डुंग या डुंगा का अर्थ उत्तराखंड में पत्थर होता है। बर्किंडा से करीब 3 किलोमीटर ऊपर आप जाएंगे तो आपको यहां एक विशाल पत्थर दिखेगा। ऐसा लगता है कि ये पत्थर किसी ने यहां पर रखा होगा और इसे बेहतरीन आर्किटेक्ट के जरिए ये रूप दिया होगा।
यह भी पढें - चमोली के रिटायर्ड फौजी को सलाम, पहले देश बचाया फिर गांव बचाए
सदियों पुराना ये पत्थर छोटे छोटे से दो पत्थरों पर टिका है। ये एक ऐसा अद्भुत नजारा है, जो सच में इस जगह को एक बड़ा पर्यटन स्थल बना सकता है। बताया जाता है कि सदियों से यहां पर ऐसा ही है। वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि ये नजारा कितना हैरान कर देने वाला है। यहां पक्षियों का कलरव एक पल के लिए आपको बेहद सुकून दे देगा। सोशल मीडिया पर प्रेम खेतवाल का ये वीडियो वायरल हो रहा है। प्रेम खेतवाल कहते हैं कि इस पत्थर का वजह कई टन होगा और दो छोटे से कमजोर पत्थरों पर ये टिका है। देखिए वीडियो