Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: चाय...कड़क चाय। भाई पहाड़ी कहीं भी जाएं लेकिन उन्हें चाय से सबसे ज्यादा प्यार है। पहाड़ के लोगों के लिए एक बात सबसे ज्यादा कही जाती है कि ‘उन्हें चाय से बहुत प्यार है।’ हमारे यहां मेहमानों का स्वागत चाय से होता है। चाय ना मिले तो परेशानी जायज़ है। फिर चाहे वो देस वो या विदेस..चाय तो सबसे पहले चाहिए। ये हंसने वाली बात नहीं है...विश्वास नहीं होता तो इस वीडियो को देख लीजिए। एक मज़ेदार किस्सा आपको बताते हैं। वैसे इसे किस्सा ना कहें बल्कि परेशानी कहें तो ज्यादा बेहतर होगा। टिहरी गढ़वाल की एक लड़की विदेश में नौकरी के सिलसिले में जाती है। सब कुछ तो ठीक है लेकिन परेशानी ये है कि आखिर चाय कैसे बनाएं ? वो अपने घर से चायपत्ती, चीनी लेकर तो चली गई लेकिन यूरोप के एक घर में बने किचन में पहुंची तो परेशान हो गई।