Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: आखिरकार साबित हो गया कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं क्रिकेट के मैदान की बादशाह हैं। भारत इंग्लैंड सीरीज के आखिरी मैच के आखिरी दिन ऋषभ पंत ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी बल्लेबाजी की और शतक जड़ दिया। ऋषभ पंत के करियर का ये पहला शतक है। इसके साथ ऋषभ ने कई रिकॉर्ड्स अपने नामं कर दिए हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। एक और रिकॉर्ड ये है कि ऋषभ पंत ने अपना शतक छक्के से पूरा किया। उन्होंने आदिल राशिद की गेंद पर छक्का लगाकर अपने करियर शतक पूरा किया। बतौर विकेटकीपर इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत के नाम है। पंत से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली थी।