Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: यकीन मानिए उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाएं अब दुनिया भर पर राज करने के लिए तैयार हैं। इस वक्त टीम इंडिया में ही उत्तराखंड से कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो देश-विदेशों में अपना जलवा दिखा रहे हैं। एक तरफ उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में अपना दम दिखाया और टेस्ट करियर का पहला शतक ठोंक दिया। तो दूसरी तरफ उत्तराखंड की मानसी जोशी न श्रीलंका में अपनी गेंदबाज़ी से कहर ढा दिया। पहले मानसी ने अपनी गेंदबाजी से लंकाई टीम का ढहा दिया और फिर स्मृति मंदाना ने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया को जीत दिला दी। खास बात ये है कि टिहरी गढ़वाल की मानसी जोशी ने 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकट में वापसी की। वर्ल्ड कप के बाद उनकी वापसी पर सभी की निगाहें टिकी थीं। आपको बता दें कि श्रीलंका में भारत और लंकाई टीम के बीच 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।