Video: पहाड़ के ऋषभ पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा.. कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी

विदेश में सैकड़ा जड़कर ऋषभ ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विशेषज्ञ विकेटकीपर और बल्लेबाज की कमी शायद पूरी कर दी है...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
rishabh pant: rishab pant breaks many records in cricket
Image: rishab pant breaks many records in cricket

: इंग्लैंड जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ इसी की सरजमीं में शतक जड़कर टेस्ट करियर का आगाज़ करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। उत्तराखंड के ऋषभ पंत ने इस सपने को सिर्फ देखा नहीं बल्कि जिया भी। पहले टेस्ट मैच में छक्का शतक लगाने वाला एक विकेटकीपर। भारत का पहला विकेटकीपर जिसने पहले टेस्ट मैच में छक्का लगाकर शतक के साथ शुरुआत की है। हालांकि अब तक भारत की तरफ से कोई भी विकेटकीपर ऐसा नहीं कर पाया। कपिल देव ने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में 1978/79 में छक्का लगाकर शतक जड़ा था। इरफान ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007/08 में छक्का लगाकर शतक जड़ा था। हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में साल 2010/11 के दौरान छक्का लगाकर शतक जड़ा था।

यह भी पढें - देवभूमि के ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में जड़ा शतक, कई रिकॉर्ड तोड़कर बनाई पहली टेस्ट सेन्चुरी
कपिल, हरभजन, इरफान जैसे खिलाड़ी विकेटकीपर नहीं थे। आज तक भारत के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड कोई भी विकेटकीपर नहीं कर पाया था। आखिरकार पहाड़ के ऋषभ पंत ने भारत को इस अनोखे रिकॉर्ड का दीदार करवा दिया।


यह भी पढें - उत्तराखंड की मानसी जोशी की धांसू गेंदबाजी, श्रीलंका के खिलाफ भारत को दिलाई जीत
अब आपको बताते हैं कि ये शतक बनाकर ऋषभ पंत ने कैसे धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। विदेशी धरती पर आज तक कोई भी भारतीय विकेटकीपर ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था। खुद महेंद्र सिंह धोनी भी 10 रन से अंतर से इस रिकॉर्ड को बनाते बनाते चूक गए। धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर 90 रनों की पारी खेली थी। उनसे पहले बतौर विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 89 रनों की पारी खेली थी। बतौर विकेटकीपर सैयद किरमानी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 78 रनों की पारी खेली थी। आखिरकार ऋषभ पंत ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। ऋषभ पंत चौथी पारी में शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वो छक्का लगाकर पहला शतक जमाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बने हैं।