Video:पहाड़ी लड़की की आवाज़ का जादू, बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने की खुले दिल से तारीफ

उत्तराखंड की सिंगर प्रीती सेमवाल ने हाल ही में एक गीत गाया है। इस गीत की तारीफ खुद अर्जुन कपूर ने की है। आप भी देखिए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
preety semwal: preety semwal song praised by arjun kapoor
Image: preety semwal song praised by arjun kapoor

: कहते हैं कि हुनर की बंद दरवाजों में नहीं रहता। हुनर पंख फैलाकर परवाज़ करना जानता है, कामयाबी हासिल करना जानता है। खासतौर पर जब बात संगीत की हो, तो ये कभी बेड़ियों नहीं बंध पाया। अगर आप संगीत के पारखी हैं, तो एक दिन आपका भी आएगा। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड की प्रीती सेमवाल के साथ भी हुआ है। शायद इस बात का अंदाजा खुद प्रीती सेमवाल को भी नहीं हुआ होगा। हाल ही में आपने प्रीती सेमवाल को कुछ गढ़वाली एलबम में भी गाते हुए सुना होगा। इसके अलावा खास बात ये है कि प्रीती सेमवाल अक्सर अपने गाए गीतों को अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी डालती रहती हैं। हाल ही में प्रीती ने बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म के एक गीत को अपने ही अंदाज में गाया और उसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया था।

यह भी पढें - Video: प्रीती और राहुल सेमवाल की दिलकश आवाज, देखिए..ये बेहतरीन पहाड़ी गीत
ये गीत सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन कपूर तक पहुंच गया। अर्जुन कपूर को ये गीत इतना पसंद आया कि उन्होंने ट्विटर पर खुले दिल से प्रीती सेमवाल की तारीफ कर दी। अर्जुन कपूर ने लिखा है कि ‘प्रीती आप प्यारी हो और आपकी आवाज भी बेहद प्यारी है।’ ये ट्वीट देखिए और इसके बाद प्रीती सेमवाल का गाया वो गीत भी देखिए।


यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के युवा गजब के हुनरमंद हैं, इस खूबसूरत गीत ने हर किसी का दिल जीता
प्रीती सेमवाल ने भी अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि ये उनकी जिंदगी में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। ऋषिकेश की रहने वाली प्रीती हर बार अपनी मीठी आवाज़ से हर किसी का दिल जीतने का काम करती हैं। आप भी उनका गाया ये गीत जरूर सुनिए, जिसकी तारीफ अर्जुन कपूर ने की है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: