Video: पहाड़ी लड़की का सुपरहिट अंदाज, अब तक 16 लाख लोगों ने देखा ये गीत

पहाड़ के ये बच्चे लगातार मेहनत कर रहे हैं और इसी कड़ी में इस बार रूहान भारद्वाज और करिश्मा शाह एक बेहतरीन गीत लाए हैं। आप भी सुनिए
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
ruhaan bhardwaj: ruhaan bhardwaj and karishma shah presents new garhwali dj song
Image: ruhaan bhardwaj and karishma shah presents new garhwali dj song

: कुछ नया करते रहिए। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और आत्मविश्वास से लबरेज होंगे आप। पहाड़ के युवाओं के लिए ये बात एकदम फिट बैठती है। इसी कड़ी में एक काम है करिश्मा शाह। टिहरी की करिश्मा शाह ने बहुत कम वक्त में ही लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अक्सर करिश्मा शाह पहाड़ के लिए हुनरमंद गायक रूहान भारद्वाज के साथ नज़र आती हैं। लेकिन इस बार रूहान ने करिश्मा के हौसले को और भी ज्यादा बढ़ाया है। दरअसल करिश्मा शाह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां दूर दूर तक संगीत से किसी का वास्ता नहीं था। इसके बाद भी करिश्मा की बेहतरीन आवाज़ साबित करती है कि आने वाले वक्त में वो एक स्टार बन सकती हैं। इस बार करिश्मा अलग अलग गढ़वाली गीतों को मिलाकर एक धमाल मचाने वाला गीत तैयार करके लाई हैं।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के युवा गजब के हुनरमंद हैं, इस खूबसूरत गीत ने हर किसी का दिल जीता
यह भी पढें - Video:पहाड़ी लड़की की आवाज़ का जादू, बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने की खुले दिल से तारीफ
गीत के बोल और संगीत ऐसे हैं कि शुरुआत से ही पैर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि जल्द ही ये गीत आपको पहाड़ और पहाड़ियों की पार्टियों की शान बढ़ाता नज़र आएगा। रूहान भारद्वाज और संजय राणा ने इस गीत को म्यूजिक से सजाया है। इन बच्चों का हौसला बढ़ाना काफी जरूरी है क्योंकि सभी को उम्मीदें कि आने वाले वक्त में ये बच्चे उत्तराखंड के संगीत को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। अब आप भी ये बेहतरीन गीत सुनिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: