Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: हाल ही में उत्तराखंड के कॉलेजों में एक ही दिन में छात्रसंघ चुनाव हुए और एक ही दिन में इन चुनावों के नतीजे भी घोषित किए गए। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के नाम ये एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है, जहां कॉलेजों में एक ही दिन में चुनाव करवाया गया और एक ही दिन में इन चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने काफी वक्त पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। एक सही रणनीति तैयार की गई और हर जगह चुनावों का सही तरह से संचालन किया गया। अब एक और अच्छी खबर ये है कि 22 सितंबर को सुबह 11 बजे डॉक्टर धन सिंह रावत इन चुनावों निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर इस बैठक का आयोजन होगा।