Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: उत्तराखंड की टीम पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दम खम दिखा रही है। उत्तराखंड की टीम का पहला मैच बिहार की टीम से हुआ। पहले मैच में ही उत्तराखंड की टीम के स्टार खिलाड़ी रजत भाटिया, विनीत सक्सेना और मलोलन रंगराजन अपने रुतबे के हिसाब से खेल नहीं दिखा पाए। 160 रन पर उत्तराखंड की टीम ऑल आउट हो गई। बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उत्तराखंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी लेकिन 7 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए। कप्तान रजत भाटिया सहित टीम के सात खिलाड़ी 10 रन के पार नहीं पहुंच पाए। टीम को ओपनिंग की शुरुआत देने आए करनवीर कौशल और दीपक धपोला। 13 रन पर उत्तराखंड की टीम को करनवीर कौशल के रूप में पहला झटका लगा।