Video: रोशन रतूड़ी के दुश्मन भी दंग हुए, अर्जुन बिष्ट की पत्नी ने बड़बोलों के मुंह बंद किए!

पहाड़ के रोशन रतूड़ी पर निशाना साधने वाले भी दंग रह जाएंगे। दरअसल अब अर्जुन बिष्ट ती पत्नी ने सामने आकर बड़बोलों की बोलती बंद कर दी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
roshan raturi: arjun bisht wife on roshan raturi
Image: arjun bisht wife on roshan raturi

: हाल ही जापान में टिहरी गढ़वाल के अर्जुन बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद दुबई में रहने वाले समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने अर्जुन बिष्ट के परिवार को मदद पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश की थी। अर्जुन बिष्ट की पत्नी इस दौरान अस्पताल में थीं और उनकी बेटी के दिल में सुराख बताया गया। इसलिए रोशन रतूड़ी ने अर्जुन बिष्ट की पत्नी को दो लाख के करीब मुआवजा और चंदा जमा करवाया था। यहां से कुछ लोगों ने रोशन रतूड़ी पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया था। लोगों ने संदेश फैलाना शुरू कर दिया कि रोशन रतूड़ी ने कुछ भी नहीं किया है। लेकिन अब इन बातों का जवाब देने के लिए खुद अर्जुन बिष्ट की पत्नी लीला देवी सभी के सामने आई हैं। हम चाहते हैं कि आप भी इस वीडियो को ध्यान से देखें। लीला देवी ने बताया कि अगर किसी ने उनकी मदद की है, तो सिर्फ रोशन रतूड़ी ने की है।

यह भी पढें - पहाड़ का लड़का 3 साल से विदेश में फंसा था, रोशन रतूड़ी की मदद से अपने गांव लौटेगा
इसके साथ ही लीला देवी ने सभी से अपील भी की। उन्होंने कहा कि किसी के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘मैं अर्जुन बिष्ट की पत्नी हूं लोग मुझसे हिसाब पूछ रहे हैं जो कि गलत है। लीला ने एक बार फिर से कहा कि रोशन रतूड़ी द्वारा ही उनकी मदद की गई है। लीला देवी ने कहा कि ‘रोशन भेजी ने हमारे परिवार को मुआवजा दिलाया, ममेरे लिए और बच्चों के लिए चंदा इकट्ठा किया।आपको बता दें कि टिहरी गढ़वाल के अर्जुन बिष्ट की जापान में मौत हो गई थी। इसके बाद रोशन रतूड़ी खुद वहां गए थे और मामले की पूरी तह तक पता लगाया था। खुद रोशन रतूड़ी ही जापान से अर्जुन बिष्ट के शव को हिंदुस्तान लाए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर किसी शख्स ने आकर रोशन रतूड़ी के खिलाफ बयानबाज़ी शुरू कर दी थी। कहा गया कि रोशन रतूड़ी अपने मतलब के लिए जापान गए थे।

यह भी पढें - Video: पहाड़ के रोशन रतूड़ी ने दी वॉर्निंग, ‘अब्दुल..अगर मां का दूध पिया है तो साबित करो’
सवालों और जवाबों की बौझार के बीच अर्जुन बिष्ट की पत्नी ने कैमरे के सामने आकर सारी बातें साफ कर दी हैं। लीला देवी ने बताया कि जो लोग अब बयानबाजी कर रहे हैं, वो तब कहां थे जब उनके पति की डेड बॉडी जापान में एक महीने से पड़ी थी। इसके बाद तो अर्जुन बिष्ट की पत्नी की आखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि ‘मेरी दो दो बेटियां हैं और उन्हें लेकर मैं कहां जाऊंगी ? जो लोग इस तरह से मुझ पर और रोशन भाई निशाना साध रहे हैं वो पूरी तरह से गलत है’। खैर अब देखना है कि विरोधियों के सुर किस तरह से सामने आते हैं। फिलहाल आप ये वीडियो देख लीजिए।

Posted by Ratan Rana on Thursday, September 20, 2018