Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: उत्तराखंड की बेटियां वास्तव में अद्भुत प्रतिभा की धनी हैं। दुनिया के हर मंच पर ये बेटियां खुद को साबित कर रही हैं। खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी, संस्कृति और जागरूकता के क्षेत्र में इन बेटियों ने बड़ी मिसाल कायम कर दिखाई है। इन्हीं में से एक हैं आरुषि पोखरियाल निशंक। आरुषि पोखरियाल निशंक को हाल ही में दुबई में आयोजित इंडिया यूएई बिजनेस समिट में यूथ आइकन ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाज़ा गया। इस समारोह में बताया गया किया कि आरुषि पोखरियाल निशंक एक बेहतरीन कथक नृत्यांगना हैं और इसके साथ ही वो गंगा संरंक्षण जैसे अभियान से भी जुड़ी हैं। इसके अलावा आरुषि एक बेहतरीन फिल्म निर्माता भी हैं। आपको बता दें कि आरुषि पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित बिरजू महाराज की शिष्या भी हैं।
Thanks almighty for such wonderful recognition,receiving Youth Icon of the Year award 2018, in Dubai @ INDIA-UAE...
Posted by Arushi Pokhriyal on Monday, September 24, 2018