कुछ कहानियां ऐसी हैं जिन्हें जानकर उत्तराखंड की बेटियों पर गर्व होता है। आज हम आपको पौड़ी गढ़वाल की लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के बारे में एक खास बात बता रहे हैं।
-
कपिल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: vartika joshi in kaun banega karorpati
: ये उत्तराखंड की बेटियां हैं, जो अपने दम पर इतिहास रचना जानती हैं। गर्व इस बात का है कि देश की रक्षा के मामले में भी उत्तराखंड की बेटियां युवाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हाल ही में जांबाज नेवी अफसर लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी ने कुछ ऐसी बातें बताईं कि हर कोई भावुक हो उठा। नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं। हाल ही में वो अपनी टीम के साथ कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने आई थीं। इस शो का नाम ‘कर्मयोगी स्पेशल’ दिया गया था। अमिताभ बच्चन ने वर्तिका जोशी से उनकी जिंदगी के कुछ पहलुओं के बारे में जाना। इस दौरान वर्तिका ने कुछ ऐसी बातें बताई कि आपको भी गर्व होगा। जिस दौरान वर्तिका देश के लिए एक बड़े मिशन पर थीं, उस दौरान उनकी मां की तबीयत बेहद खराब थी।
यह भी पढें - उत्तराखंड: खतरे में मां यमुना का मायका...वैज्ञानिकों ने दी बड़े भूस्खलन की चेतावनी
जांबाज लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी अमिताभ बच्चन से बात करते करते अचानक भावुक हो गईं। बिग बी से बात करते हुए भावुक हो गईं। उनकी बात सुनकर बिग बी भी कुछ देर के लिए भावुक हो गए। वर्तिका ने बताया कि ये सफर काफी लंबा था। आईएनएसवी तारिणी ने पूरी दुनिया का समंदर के रास्ते चक्कर लगाया और देश में पहली बार ऐसा काम कर दिखाया। वर्तिका ने कहा कि वो अपने घर जाकर सभी को सरप्राइज देना चाहतीं थीं। इस दौरान जब वो घर में पहुंची तो देखा कि उनकी मां अल्पना जोशी घर पर नहीं थीं। उन्होंने अपने पिता पीके जोशी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं। वर्तिका ने बताया कि काफी दिन तक घर के लोग उनसे ये बातें छुपाते रहे लेकिन बाद में पता चला कि मां एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में 1000 करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, बेरोजगारों के लिए बंपर तोहफा!
वर्तिका जोशी ने बताया कि ‘उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का था कि जिस वक्त उन्हें अपनी मां के पास होना चाहिए था, उस वक्त वो एक मिशन पर थीं। जब वर्तिका जोशी ने ये बातें बताईं तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। खुद अमिताभ बच्चन भी कुछ देर के लिए भावुक हो गए। वर्तिका ने बताया उनका सपना था कि उनके पापा प्रोफेसर पीके जोशी अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठें। हालांकि पिता तो हॉट सीट पर बैठ नहीं पाए लेकिन पिता की इच्छा को बेटी ने पूरा कर दिखाया। इस शो में नेवी अफसर बेटियों की इस टीम ने जीते हुए 12 लाख 50 हजार रुपये नौसेना की संस्था इंडियन नेवी बेनेवायलेंट एसोसिएशन को दान कर दी। ये संस्था युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है।