उत्तराखंड में कांग्रेस की महिला नेता पर गंभीर आरोप, दहेज ना मिलने पर बहू का गर्भपात कराया!

उत्तराखंड की इस खबर में सनसनी मचा दी है। कांग्रेस की नेता पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगा है। दहेज ना मिलने की वजह से बहू का गर्भपात करवाने की खबर है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand congress: dowry case on uttarakhand congress leader
Image: dowry case on uttarakhand congress leader

: उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कांग्रेस की एक नेता पर आरोप लगा है कि उन्होंने दहेज के लिए अपनी ही बहू का एक बार नहीं बल्कि दो बार गर्भपात करवा दिया। दो दो बार घर में चिराग को जलने से पहले ही बुझा दिया। ये आरोप कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मुक्ता सिंह समेत पांच लोगों पर लगा है। खबर के मुताबिक पीड़ित महिला ने इस बारे में केस दर्ज करवा लिया है। पीड़ित बहू ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष वालों ने उसके पिता से दहेज में 50 लाख रुपये और कार की मांग की थी। ये मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने उसका दो बार गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में काउंसलिंग की है और केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। काशीपुर के गिरीताल कॉलोनी की रहने वाली प्रियंका ने जो बातें बताई हैं वो हैरान कर देने वाली हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के तीन क्रिकेटरों पर BCCI ने लगाया बैन, सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा!
प्रियंका कहना है कि उसकी शादी 4 दिसंबर 2011 को कुंडेश्वरी के शशांक सिंह से हुई थी। शशांक सिंह कांग्रेस की नेता पीसीसी सदस्य मुक्ता सिंह के बेटे हैं। आरोप है कि शादी के दौरान कार और 50 लाख रुपया दहेज की बात की गई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने प्रियंका का मानसिक और शारीरीक उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुराल वाले अपने राजनैतिक रसूख का रौब दिखाते रहे और बहू के परिवार को ही बर्बाद कर देने की धमकी देते रहे। इससे भी गंभीर आरोप तो ये है कि ससुराल वालों के ही दबाव के चलते दो बार प्रियंका का गर्भपात करवाया गया। प्रियंका का आरोप है कि इसके बाद साल 2015 में उसके ससुराल वालों ने उसे मायके छोड़ दिया। इसके बाद 2017 में गिरीताल में ही पंचायत भी हुई। पंचायत में ही प्रियंका के पिता ने कुछ रकम देने की बात कही और बकी रकम के लिए वक्त मांगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड: खतरे में मां यमुना का मायका...वैज्ञानिकों ने दी बड़े भूस्खलन की चेतावनी
इसके बाद भी ससुरात पक्ष के लोग एक इंडीवर कार और 50 लाख रुपये की ज़िद पर अड़ गए। दहेज की मांग पूरी ना होने पर वो सभी को धमकाते हुए चले गए। अब पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर उसकी सास और कांग्रेस नेता मुक्ता सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा ससुर रवि सिंह, पति शशांक, जेठ अनुराग सिंह और जेठानी दीपाली के खिलाफ भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरदस्ती गर्भपात कराने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हिंदुस्तान में ना जाने कितनी ऐसी बेटियां हैं, जो दहेज प्रताड़ना का दंश झेल रही हैं। बड़े बड़े नेता इसके खिलाफ मंचों में तो बड़े बड़े भाषण देते हैं लेकिन उनके घर में क्या हो रहा है , इस बारे में वो कभी नहीं सोचते ? देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है।