Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पिछले 26 सालों से कोई भी खिलाड़ी ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना पाया, जो रिकॉर्ड उत्तराखंड के देहरादून में पले बढ़े करनवीर कौशल ने तैयार किया है। एक नहीं बल्कि दो दो ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना पाया। विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक और सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड करनवीर के नाम हो गया है। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 187 रन बनाए थे। रहाणे ने साल 2017-18 में महाराष्ट्र के खिलाफ 187 रनों की पारी खेली थी। शायद रहाणे को भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि कुछ ही महीनों में उनका ये रिकॉर्ड टूट जाएगा। उत्तराखंड के करनवीर ने ना सिर्फ रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि पहला दोहरा शतक और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिखाया।