Video: देवभूमि में हॉलीवुड का सुपरस्टार..शिव का रुद्राभिषेक किया और जन्मपत्री बनवाई

उत्तराखंड में यूं तो बॉलीवुड स्टार्स का आना जाना लगा रहता है। इस बार हॉलीवुड के सुपरस्टार यहां पहुंचे। शिवजी का रुद्रभिषेक किया और अपनी जन्मकुंडली बनवाई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand will smith: will smith in uttarakhand
Image: will smith in uttarakhand

: हॉलीवुड के स्टार विल स्मिथ के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मैन इन ब्लैक, आई रोबोट, एनिमी ऑफ द स्टेट, आई एम लीजेंड और हैंन्कॉक जैसी जबरदस्त फिल्मों के जरिए विल स्मिथ ने दुनियाभर में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आधुनिकता में जीने के बाद भी विल स्मिथ बेहद ही आध्यात्मिक हैं। देवभूमि उत्तराखंड के लिए उनके दिल में कितना प्यार और सम्मान है...इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर ही लगा सकते हैं। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते विल स्मिथ आध्यात्म की तलाश में ही उत्तराखंड पहुंचे हैं। जीवन दर्शन और आध्यात्म को गहन तरीके से समझने के लिए विल स्मिथ ने बकायदा अपनी जन्मकुंडली भी बनवाई। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया।

यह भी पढें - जय देवभूमि: स्वर्गीय पप्पू कार्की के बेटे दक्ष को सलाम, 7 दिन में ही इस गीत ने तोड़े रिकॉर्ड
भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि विल स्मिथ ने आध्यात्म के अलावा भारतीय धर्म दर्शन में गंगा और हरिद्वार के महत्व के बारे में चर्चा की। उन्होंने अपने जीवन के कुछ ग्रहदोष के उपाय कराने के साथ-साथ अपनी जन्मपत्री भी बनवाई। इसके बाद कनखल के हरिहर आश्रम पहुंच भगवान महामृत्यंजय का रुद्राभिषेक किया। उनकी टीम ने इस दौरान इसकी शूटिंग भी की। इसके बाद वो हरकी पैड़ी पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने यहां पर विशेष गंगा पूजन, आरती और गंगा अभिषेक भी किया। दरअसल विल स्मिथ इसे लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी बना रहे हैं, जिसे लेकर वो बीते दो दिन से हरिद्वार में हैं। वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह से विल आध्यात्म में डूबे हैं।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की खूबसूरत बेटी का जलवा, 2 दिन में 2 लाख लोगों ने देखा ये पहाड़ी गीत
उत्तराखंड में ये पहली बार नहीं है कि विदेश से कोई बड़ी शख्सियत आई हो। इससे पहले मशहूर बैंड बीटल्स, बोब मार्ली समेत कई हस्तियों का उत्तराखंड से जुड़ाव रहा है। अब आप भी विल स्मिथ का ये वीडियो देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: