Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: पहाड़ में लड़कों के पास हुनर की कमी नहीं है। कोई पढ़ाई में, कोई संगीत में, कोई खेल में..हर दिन अपना नाम रोशन कर रहा है। इस बीच कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में ये एक वीडियो हमें सोशल मीडिया के जरिए मिला है। साफ दिख रहा है कि ये पहाड़ में ही किसी इलाके का नज़ारा है। खेतों में फसल कट चुकी है और न्यार (पराली) के ऊपर दो लड़के खूब मस्ती कर रहे हैं। एकदम WWE के अंदाज में दोनों अलग अलग स्टंट कर रहे हैं। हालांकि देखने से साफ लग रहा है कि इसके लिए दोनों ने काफी मेहनत की है। हमारी आपसे अपील है कि ऐसे स्टंट को घर पर ना दोहराएं। खैर सोशल मीडिया पर ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडयो को देखकर इन दोनों ही लड़कों की तारीफ कर रहा है।
नोट- इस वीडियो का मकसद सिर्फ मनोरंजन है। ऐसे स्टंट को घर पर किसी भी हाल में ना दोहराएं।