Video: देवभूमि के बेटे ने अर्जेंटीना में इतिहास रचा, 8 साल बाद भारत को दिलाया मेडल

यूथ ओलंपिक में टिहरी गढ़वाल के सूरज ने इतिहास रचा है। यूथ ओलंपिक 2018 में भारत को मेडल दिलाने वाले पहले एथलीट हैं सूरज पंवार।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
suraj panwar: suraj panwar won silver medel in youth olympic
Image: suraj panwar won silver medel in youth olympic

: पहाड़ के युवाओं की उम्मीदें हमेशा आसमान को छूती हैं। वो इतिहास रचना जानते हैं और मुश्किल रास्ते को विजयी रास्ते में बदलना जानते हैं।इस बार अर्जेंटीना में यूथ ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। भारत की तरफ से भी कई युवा आने वाले भविष्य की उम्मीदें बनकर यूथ ओलंपिक में शामिल होने गए हैं। इन्हीं युवाओं में से एक हैं टिहरी के सूरज पंवार। इस लड़के ने वास्तव में यूथ ओलंपिक में कमाल कर दिखाया है। सूरज पंवार भारत की तरफ से पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं, जिन्होंने इस बार यूथ ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया। इससे पहले साल 2010 में एथलेटिक्स में भारत ने मेडल जीता था। 17 साल के सूरज ने 5000 मीटर वॉक रेस (पैदल चाल) में भारत को रजत पदक दिलाया। सूरज पंवार की इस जीत पर उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर बधाई दी है। क्या आप जानते हैं कि सूरज बस एक छोटे अंतर से गोल्ड जीतने से चूक गए।

यह भी पढें - उत्तराखंड से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘जूनियर धोनी’, टेस्ट के बाद वनडे टीम में भी चयन
सूरज ने 40:59.17 मिनट में 5000 मीटर की दूरी तय की। वो स्टेज वन में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि स्टेज टू में पहले स्थान पर रहे थे। उन्होंने स्टेज वन में 20:23.30 मिनट और स्टेज टू में 20:35.87 मिनट का समय लिया। इस रेस का गोल्ड मेडल इक्वाडोर के ऑस्कर पैटिन ने जीता। उन्होंने 40:51.86 मिनट का वक्त लिया। उन्होंने स्टेज वन की दूरी तय करने में 20:13.69 मिनट और स्टेज टू में 20:38.17 मिनट का समय लिया। सूरज अब भारत के लिए एथलेटिक्स का सितारा बनकर उभरे हैं। भारत ने इससे पहले यूथ ओलिंपिक में एथलेटिक्स में सिर्फ दो रजत पदक जीते थे, वो भी साल 2010 में। 2010 यूथ ओलिंपिक में पुरुष डिस्कस थ्रो में अर्जुन और पुरुष 400 मीटर हर्डल्स में दुर्गेश कुमार ने रजत पदक जीता था। यानी इस बार 8 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत को एथलेटिक्स में कोई मेडल मिला है।

यह भी पढें - उत्तराखंड के स्टार क्रिकेटर ने तोड़ा अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड..शिखर धवन की बराबरी की
रजत पदक जीतकर यूथ ओलिंपिक खेलों की एथलेटिक्स में भारत का खाता खोला। सूरज पंवार ने रजत पदक जीतने के बाद कहा, ‘ये शानदार अहसास है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं पदक जीतने में सफल रहा। मैंने खेलों के लिए कड़ी मेहनत की थी। मेरा अगला लक्ष्य अपने समय में सुधार करना और सीनियर स्तर पर भी पदक जीतना है।’ देखिए वीडियो।