गौरवशाली पल..उत्तराखंड की दो यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप 350 यूनिवर्सिटी में शामिल

उत्तराखंड के लिए गर्व की पल है। देवभूमि के दो विश्वविद्यालयों ने ब्रिक्स देशों के टॉप विश्वविद्यालयों में अपनी जगह बनाई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
kumaon university: kumaon university and gb pant university in brics top university list
Image: kumaon university and gb pant university in brics top university list

: उत्तराखंड और शिक्षा का नाता बहुत पुराना है। ये बात सच है कि आज देश के टॉप स्कूल उत्तराखंड में हैं। ये बात भी सच है कि केरल के बाद देश में शिक्षा और साक्षरता के मामले में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर है। ये बात भी सच है कि उत्तराखंड में ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जो दुनिा में अपनी अलग ही जगह कायम कर रहे हैं। अब उत्तराखंड के दो विश्वविद्यालयों ने ब्रिक्स देशों से टॉप कॉलेज में अपनी जगह बनाई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ब्रिक्स क्यूएस रैंकिंग के शिक्षण संस्थानों की सूची में स्थान बनाया है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने भी ब्रिक्स देशों के 350 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की लिस्ट में स्थान बनाया है। सर्वे में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के करीब दस हजार विश्वविद्यालय शामिल थे।

यह भी पढें - देवभूमि का बेटा..बचपन से दिव्यांग है लेकिन हार नहीं मानी, अब PM मोदी ने दिया सम्मान
क्यूएस यानी क्वाकरेल्ली साइमंड्स की ओर से हर साल दुनिया के विश्वविद्यालयों का सर्वे कराया जाता है। संस्था ने 2019 के लिए ब्रिक्स के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची का एलान सोमवार को किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दो चरणों में विश्वविद्यालयों की श्रेणी का चयन किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय को ब्रिक्स देशों की सूची में 301-350 की जबकि देश के विश्वविद्यालयों में 66-70 की सूची में स्थान मिला। एकेडमिक समेत अन्य गतिविधियों के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय को शामिल किया गया है। इससे पहले विश्वविद्यालय को इंडिया टुडे ने एक सर्वे में भारत में 32वां स्थान दिया था। इसके अलावा कुमाऊं यूनिवर्सिटी को नैक की टीम ने भी ए ग्रेड दिया था। इसके अलावा एक और विश्वविद्याल ये बारे में आपको बता रहे हैं।

यह भी पढें - खुशखबरी...अब देहरादून से अल्मोड़ा और दिल्ली के लिए शुरू होगा एयर टैक्सी का सफर
उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को भी इसमें स्थान मिला है। कुमाऊं विवि का प्रतिनिधित्व कर विवि के शोध निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। कुमाऊं विवि के कुलपति डीके नौड़़ियाल का कहना है कि प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत कुमाऊं विवि के पूर्व छात्रों के बल पर विश्वविद्यालय नए मुकाम हासिल कर रहा है। प्राध्यापकों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत के बल आज हम इस स्थान पर हैं, आगे चुनौतियां कई हैं लेकिन उनको पार कर और भी आगे जाना है। खास बात यह है अपनी खामियों को दूर करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने यह स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड के दो यूनिवर्सिटी कुमाऊं और जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय ने दुनिया के सामने अपनी जो पहचान बनायी है वो काबिल ए तारीफ है।