उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दूसरे बेटे सुयश महाराज की सगाई हो गई है। बेहद ही गुपचुप तरीके से ये सगाई हुई है।
-
आदिशा
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: satpal maharaj son suyash engagement with mohena singh
हरिद्वार: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश की सगाई बड़े गुपचुप तरीके से हो गई है। हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में सगाई का आयोजन किया गया। सतपाल महाराज की होने वाली बहू रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना हैं। मोहिना एक बेहतरीन टीवी एक्ट्रेस भी हैं। आइए इस बारे में आपको पूरी जानकारी दे देते हैं। रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हैं मोहिना सिंह। बताया जा रहा है कि बीते 11 अक्टूबर को सीक्रेट तरीके से ये सगाई हुई। लोगों के सामने तब ये जानकारी आई, जब सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई। मोहिना रीवा राजघराने की वे पहली लड़की हैं जो एक्टिंग की दुनियां में आईं। उनकी सगाई की खबर की पुष्टि रीवा राजघराने के सचिव शैलेन्द्र एवं राममित्र शर्मा ने की है।
यह भी पढें - पहाड़ की बेटी..ओलंपिक खेलना चाहती थी लेकिन बॉलीवुड में स्टार बन गई
सूत्रों के अनुसार सुयश महाराज और राजकुमारी मोहिना का विवाह दिसंबर 2018 में होगा। उनकी शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। बताया गया है कि रीवा रियासत की इकलौती राजकुमारी का विवाह धूमधाम से होगा। खबर है कि रीवा के रिमही की जनता को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा।इस दौरान रीवा किले को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई। मोहिना टीवी सीरियल में आने वाले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में भाग लिया था। उन्होंने आम लड़की की तरह घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन के दौरान मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डीसूजा और टैरेंस लुईस को पहली बार बताया कि वे रीवा राजघराने से आती हैं।
यह भी पढें - Video: सोशल मीडिया पर इस गढ़वाली लोकगीत की धूम, अब तक 14 लाख लोगों ने देखा
मोहिना न केवल एक अच्छी टीवी एक्टर एवं ट्रेंड डांसर हैं बल्कि वे कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी पहचान राजकुमारी के साथ ही एक मझे हुए कलाकार के रूप में सामने आई है।ये वीडियो देख लीजिए