Video: पहाड़ी लड़की अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय कुमार भी गाने लगे ‘बेड़ु पाको’..देखिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ये वीडियो देखकर वास्तव में आपको गर्व होगा। वो बेड़ु पाको गाने लगी और अक्षय कुमार भी उनके सुर में सुर मिलाने लगे।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
anushka sharma: anushka sharma singing bedu pako
Image: anushka sharma singing bedu pako

: अनुष्का शर्मा..बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जो गर्व से कहती हैं कि ‘मैं उत्तराखंडी हूं’ । आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे टॉप की अभिनेत्री हैं अनुष्का। चलिए आज आपको अनुष्का शर्मा का ही एक वीडियो दिखा देते हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी गर्व करेंगे कि आप उत्तराखंडी की पवित्र भूमि से हैं। अनुष्का के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उनके मस्तमौला अंदाज और जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई मुरीद है। ये वो वीडियो है, जो आपको एहसास दिलाता है कि आज पहाड़ी किस तरह से उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। इस वीडियो में आपके लिए खास तौर पर बहुत कुछ है। अनुष्का आज भले ही बॉलीवुड पर राज कर रही हैं, लेकिन उनका उत्तराखंडी दिल आज भी धड़कता है। दिल से उत्तराखंडी इस लड़की ने बॉलीवुड में कई मुकाम हासिल किए हैं।

यह भी पढें - Video: सोशल मीडिया पर इस गढ़वाली लोकगीत की धूम, अब तक 14 लाख लोगों ने देखा
बैंड, बाजा, बारात, रब ने बना दी जोड़ी, एनएच-8, जब तक है जान, ऐ दिल है मुश्किल और ना जाने कितनी फिल्में अनुष्का कर चुकी हैं। कोई भी ऐसा स्टार नहीं छूटा है, जिसके साथ अनुष्का ने काम ना किया हो। लेकिन कहते हैं कि इंसान को अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए। ये ही काम अनुष्का ने भी किया है। वो किसी भी बड़े मुकाम पर चली गई हों, लेकिन आज भी वो उत्तराखंड को हर वक्त याद करती हैं। ये अनुष्का का उत्तराखं के लिए प्यार ही कि बड़े बड़े सितारों के बीच बैठकर भी वो बेड़ु पाको गा रही हैं। दरअसल इस वीडियो में दिखाया गया है कि अनुष्का अक्षय कुमार, हार्ड कौर और ना जाने कितनी बॉलीवुड पर्सनैलिटी के बीच बैठी हैं। अक्षय कुमार अनुष्का से अपील करते हैं कि कोई पहाड़ी गाना गाकर सुनाएं। बस फिर क्या था, अनुष्का शुरू हो गई गाने में और गाना भी गाया कौन सा ?

यह भी पढें - Video: ‘यो मेरो पहाड़, मेरो संसार’..पहाड़ों में तैयार हुआ एक खूबसूरत गीत..देखिए
बेड़ु पाको बारामासा..पहाड़ का सुपरहिट गाना। एक किस्सा और आपको बताते हैं। दरअसल अनुष्का एक बार कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में बतौर मेहमान आई थीं। इसके बाद उनसे पहाड़ी में कुछ गाने के लिए कहा गया । आप जानते हैं कि अनुष्का ने क्या गाया। उन्होंने गाया था ‘घुघुती , बसूती’ जो कि पहाड़ में बच्चों को सुनाई जाने वाली सबसे शानदार कविता है। अब आप भी ये वीडियो देखिए।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: