Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
: उत्तराखंड की बेटियां लगातार अपने कामों और अपने हुनर से कामयाबी की नई कहानी लिखती जा रही हैं। इन्हीं में से एक हैं आरुषि पोखरियाल। आरुषि एक बेहतरीन कथक नृत्यांगना हैं और साथ फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इन सब के अलावा समाज सेविका और महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही आरुषि की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। अब इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स मिडल ईस्ट के ‘गर्ल्स पावर अंक’ में आरुषि पोखरियाल को जगह दी गई है। महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने की वजह से आरुषि को ये सम्मान मिला है। दरअसल आरुषि आइडब्ल्यूईपी इंटरनेशनल वूमेन प्रोग्राम को दुनियाभर में चला रही हैं। इस वजह से उनकी सराहना की गई है। इस प्रोग्राम का मुख्य मकसद महिलाओं का उत्थन करना ही है।
I cnt be more thankful to almighty for giving me this recognition.featured in Forbes Middle East magazine.
I thank god...
Posted by Arushi Pokhriyal on Wednesday, October 24, 2018