अपने 600 कर्मचारियों को कार गिफ्ट देगा ये कारोबारी, दिवाली पर बंपर बोनस का ऐलान

आपको दिवाली बोनस कितना मिलता है ? ये हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि ये खबर पढ़ने के लिए आप भी इस बॉस और इस बोनस के बारे में जरूर सोचेंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
savji dholakia: savji dholakia to gift 600 cars to his employee
Image: savji dholakia to gift 600 cars to his employee

: नाम है सावजी ढोलकिया। गुजरात के मशहूर हीरा कारोबारी। सावजी ढोलकिया की एक खास बात है, वो अपने कर्मचारियों का इतना ध्यान रखते हैं कि कभी कभी खुद को भी भुला देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल दिवाली बोनस के रूप में सावजी ढोलकिया ने अपने 600 कर्मचारियों को तोहफे में कार दे दी। इसके अलावा 900 कर्मचारियों को तोहफे में एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट दी है। ढोलकिया हर साल अपनी कंपनी में लॉयल्टी प्रोग्राम चलाते हैं और इनमें से इस बार 1500 कर्मचारी चुने गए। ऐसा नहीं है कि ये गिफ्ट ढोलकिया ही तय करते हैं। गिफ्ट की कर्मचारी ही तय करते हैं और उनके हिसाब से उन्हें ये तोहफा दिया जाता है। खुद देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी सावजी ढोलकिया के इस काम की तारीफ करते नहीं थकते।

यह भी पढें - चार धाम रेल नेटवर्क: पहाड़ी शैली में बनेंगे स्टेशन, श्रीनगर में मां राजराजेश्वरी रेलवे स्टेशन
सावजी ढोलकिया की कंपनी हरे कृष्‍णा एक्‍सपोर्ट्स है। इस वर्ष कंपनी के कर्मचारियों को रेनॉ क्विड और मारुति सुजुकी सेलेरियो कारें दी गई हैं। रेनॉ क्विड की ऑन रोड कीमत 4.4 लाख रुपये है और सेलेरियो की ऑन रोड कीमत 5.38 लाख रुपये है, ढोलकिया ने बकायदा अपने फेसबुक पेज पर ये जानकारी दी है। इस नक्त ढोलकिया की कंपनी में 5500 कर्मचारी हैं। इनमेंं से 4000 कर्मचारियों को उनके उपहार मिल भी चुके हैं। साल 2016 में ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को 400 फ्लैट और 1260 कारें तोहफे में दी थीं। साल 2015 में ढोलकिया ने 491 कारें और 200 फ्लैट दिवाली बोनस के तौर पर दिए थे। सौराष्‍ट्र क्षेत्र के अमरेली के सावजी ढोलकिया ने कभी मामूली लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। आज वो इन बुलंदी पर हैं।

यह भी पढें - Video: पौड़ी गढ़वाल की राखी धनाई का अंदाज गजब है, ‘पहाड़ी करवा चौथ स्पेशल’..देखिए
इसके साथ ही एशियन न्यूज एजेंसी ने भी ढोलकिया के बारे में जानकारी दी है। इस बार ढोलकिया की इस पहल में खुद पीएम मोदी भी जुड़े। मोदी के हाथों से ही पहले चार कर्मचारियों को गिफ्ट दिए गए हैं।