वर्दी की जिम्मेदारी निभाना उतना आसान नहीं है, जितना आम लोगों को लगता है। खासतौर पर अगर वो एक मां हो तो सलाम करने का दिल करता है।
-
कपिल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Jhansi women constable pics viral
: हाल ही में देशभर में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दिल को छू लेने वाली ये तस्वीरें एक महिला सिपाही की हैं, जो सामने डेस्क में अपनी नन्हीं बच्ची को रखकर ड्यूटी कर रही हैं। आज महिलाएं साबित कर रही हैं कि वर्दी पहनकर वो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं। कुछ ऐसा ही साबित किया है कांस्टेबल अर्चना ने। एक महिला वर्दी का कर्तव्य पूरी तरह से निभा रही हैं और एक मां का फर्जी भी पूरी ममता से निभा रही है। अर्चना के पति बाहर के शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वो सुबह घर से अपनी बेटी के साथ कोतवाली आती हैं, जहां वह बेटी की देखरेख के साथ-साथ ड्यूटी भी करती हैं। अर्चना का कहना है कि इसमें उन्हें काफी परेशानी आती है। सुबह-सुबह घर में काम करना पड़ता है। अगर थोड़ा भी लेट हो जाए तो उन्हें डर सताता है।
यह भी पढें - Video: अपने गांव पहुंचा उत्तराखंड शहीद का पार्थिव शरीर, रो-रोकर बेहोश हुई मां!

अर्चना ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि उनकी दो बेटी हैं। एक बेटी को सास-ससुर देखते हैं जबकि छोटी बेटी की उम्र अभी सिर्फ 6 महीने है। छोटी बच्ची को वो अपने साथ रखती हैं। इस वक्त अर्चना झासी कोतवाली में तैनात हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड शहीद राजेन्द्र: मजदूर पिता ने मेहनत से बनाया था फौजी, घर में थी शादी की तैयारी

झांसी पुलिस के आईजी सुभाष बघेल ने भी अर्चना की तारीफ करते हुए कहा कि वो दोनों कर्तव्य एक साथ निभा रही हैं और किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने अर्चना को एक हजार रुपए नकद का ईनाम दिया है। सलाम ऐसी महिला सिपाही को।