रंजीत सिंह, गुंजन डंगवाल और विशाल शर्मा की तिकड़ी एक बेहतरीन गढ़वाली गीत लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है।
-
कपिल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Mgv digital presents pahadi a cappella song
: आज पहाड़ के युवा संगीत के मामले में हर किसी से आगे निकलते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी धमक साबित कर रही है कि हर लिहाज़ ये बेहतर हैं। इस बीच गुंजन डंगवाल, रंजीत सिंह और विशाल शर्मा एक बेहतरीन गीत लेकर आए हैं। गीत के शब्दों और संगीत पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है, जो इसमें जान फूंक रहे हैं। इस गीत में संगीत की जिस शैली का इस्तेमाल किया गया है, उसे ए-कप्पेल्ला (A Cappella) कहते हैं। यानी एक ऐसा गीत जिसमें वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल नहीं होता बल्कि अलग अलग तरह की आवाजों को मिलाकर संगीत तैयार होता है। गीत के एक एक शब्द पर मेहनत की गई है और इसके लिए मनोज पहाड़ी की तारीफ होनी चाहिए। गीत का नाम भी पहाड़ी ए-कप्पेल्ला दिया गया है। कुल मिलाकर एक जबरदस्त गीत तैयार हुआ है।
यह भी पढें - Video: पौड़ी गढ़वाल की राखी धनाई का अंदाज गजब है, ‘पहाड़ी करवा चौथ स्पेशल’..देखिए
अलग आप कुछ अलग सुनने के शौकीन हैं और परंपरागत धुनों से थोड़ा कुछ हटके सुनना चाहते हैं, तो ये गीत सिर्फ आपके लिए है। खुद भी सुनिए और लोगों को भी सुनाइए। पहाड़ के युवा कुछ अलग गीत पेश कर रहे हैं तो इसकी तारीफ होनी ही चाहिए। देखिए।