पौड़ी गढ़वाल के कबरा गांव के दीपक डोबरियाल ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। अब संजय दत्त प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म में बतौर लीड एक्टर नज़र आएंगे
-
रश्मि पुनेठा
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Deepak dobriyal got lead roll in sanjay dutt production first marathi film
: दीपक डोबरियाल...पौड़ी गढ़वाल के कबरा गांव के इस लड़के ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही जगह बनाई है। आज फिल्म क्रिटिक्स की जुबान पर जिन मंझे हुए कलाकारों का नाम आता है, उनमें से एक दीपक डोबरियाल भी हैं। अब दीपक डोबरियाल पर संजय दत्त ने बड़ा दांव खेला है। दरअसल संजय दत्त प्रोडक्शन पहली बार मराठी फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहा है। दीपक डोबरियाल इस फिल्म में लीड रोल अदा करेंगे। इसके अलावा इस फिल्म में , नंदिता धूरी, अभिजीत खांडेकर, स्प्रूहवरद, चित्रांजन गिरी और आर्यन मेघ की भी अहम भूमिका होगी। संजय दत्त ने बकायदा ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है, जो हम आपको दिखा रहे हैं। दीपक डोबरियाल बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो सितारे हैं, जिनकी चमक कभी भी फीकी नहीं पड़ सकती।
यह भी पढें - पहाड़ की बेटी..ओलंपिक खेलना चाहती थी लेकिन बॉलीवुड में स्टार बन गई
साल 2007 में दीपक ने ओमकारा फिल्म के लिये फिल्म फेयर अवार्ड जीता। साल 2010 में गुलाल फिल्म में बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन हुआ। साल 2012 में तनु वेड्स मनु के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर के लिए प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड मिला। साल 2016 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवॉर्ड, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड, प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड और टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दीपक डोबरियाल उन एक्टर्स में से हैं जो किरदार में समा जाते हैं। अक्सर अपने गांव कबरा आने वाले दीपक ने कभी दिल्ली में भी कड़ा संघर्ष किया। दिल्ली में रहते हुए उन्होंने मंडी हाउस में अपना पहला प्ले किया, जिसका नाम था बकरी। थिएटर की दुनिया से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा तो कई परेशानियां झेली।
यह भी पढें - Video: पहाड़ी लड़की अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय कुमार भी गाने लगे ‘बेड़ु पाको’..देखिए
कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें 'मकबूल' में इरफ़ान खान के दोस्त का किरदार मिला। बस फिर क्या था...यहां से दीपक के सपनों को पंख लग गए। एक के बाद एक फिल्में आई, जिनमें उनकी दमदार एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की। अब दीपक डोबरियाल वो मंझे हुए सितारे बन गए हैं, जिन पर बड़े डायरेक्टर्स पर प्रोड्यूसर्स की नज़र रहती है। अब वो संजय दत्त प्रोडक्शन की पहली मराठी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। देखिए संजय दत्त का ट्वीट।