छोटी सी उम्र में इस बेटी ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है कि प्रतिभा कभी भी पहचान की मोहताज नहीं रहती। उत्तराखंड की 12 साल की बच्ची उन्नति को शुभकामनाएं दीजिए।
-
रश्मि पुनेठा
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand little girl unnati to perform in kbc
: हुनर अपने रास्ते खुद ही तलाश देता है। रास्ते सफलता की ओर चलते हैं और सफलता हमेशा हुनरमंद के कदम चूमती है। ऐसी ही एक हुनरमंद बेटी उत्तराखंड में भी है। सिर्फ 12 साल की उम्र में इस बेटी के कारनामे से हर कोई दंग है। नाम है उन्नति, जो कि हल्द्वानी की बीयरशिवा स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। पिता नारायण प्रसाद सब्जी कारोबारी हैं और मां ममता गृहणी हैं। उन्नति के बड़े भाई का नाम उत्कर्ष है, जो 12 वीं कक्षा में पढ़ता है। 2 अक्टूबर को उन्नति ने कौन बनेगा करोड़पति के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके बाद दिल्ली में लिखित परीक्षा हुई और फिर इंटरव्यू भी हुआ। हर कसौटी पर उन्नति खरी उतरी और कौन बनेगा करोड़पति सीजन-10 के लिए सलेक्ट हो गईं। अब उन्नति को बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाना है।
यह भी पढें - चमोली: DM की कार पर हमला, बाल बाल बचा दो साल का बच्चा..आरोपी मोहम्मद फैज़ान अरेस्ट
बाल दिवस के मौके पर उन्नति अमिताभ के सामने अपनी प्रतिभा का दमखमं दिखाएंगे और पूरा देश उन्हें देख रहा होगा। उन्नति का घर रामपुर रोड हिमालया फार्म में है। जैसे ही आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो हर कोई इन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंचा। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उन्नति का प्रोमो शूट किया गया। 12 साल की छोटी सी बच्ची के पांव अब बादल पर हैं। वो अपने सबसे बड़े सपने को पूरा करने जा रही है। मुंबई से ब्लू ड्रॉप प्रोडक्शन हाउस की टीम बीरयशिवा स्कूल पहुंची। विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्नति ने डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उसका हौसला बढ़ाया। बॉलीवुड के दिग्गज से मिलने के लिए उन्नति खुद बेहद उत्साहित हैं। उन्नति पहले से ही एक प्रतिभाशाली लड़की रहीं।
यह भी पढें - उत्तराखंड का शहीद सपूत..घर में नन्हीं परी ने लिया जन्म, अपना आशीर्वाद दें
पढ़ाई के साथ साथ गायन, नृत्य का शौक उन्नति को है। इसके अलावा उन्नति के दिल में हमेशा कुछ नया सीखने की ललक रहती है। पिता नारायण प्रसाद को अपनी बेटी पर गर्व है। उनका कहना है कि टीवी पर उन्नति हमेशा ज्ञानवर्धक धारावाहिक ही देखते हैं और हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखती रहती है। उन्नति की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल में भी खुशी का माहौल है। हर कोई उन्नति की तारीफ कर रहा है। कुल मिलाकर कहें तो उन्नति ने पूरे परिवार को कभी ना भूलने वाला खुशी का पल दिया है। अपने दम पर इस बेटी ने वो कर दिखाया है, जो हर किसी के लिए अभी भी एक सपना है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से छोटी सी उन्नति को हार्दिक शुभकामनाएं। इसी तरह से आगे बढ़ती रहिए और जिंदगी के हर मुकाम को पार कीजिए।