उत्तराखंड: बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी! माणा गांव जा सकते हैं

उत्तराखंड में पीएम मोदी चीन सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। उनके केदारनाथ दौरे का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand china border: PM Modi to visit china border in uttarakhand says report
Image: PM Modi to visit china border in uttarakhand says report

: दिवाली नजदीक है और पीएम मोदी इस मौके पर उत्तराखंड में होंगे। दिवाली के दिन केदारनाथ दर्शन के बाद पीएम मोदी पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर दवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। हालांकि अब तक पीएम मोदी के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। लंबे इंतजार के बाद पीएम मोदी के उत्तराखंड आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है और बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक पीएम मोदी सात नवंबर को केदारनाथ दर्शनों के लिए आ रहे हैं। वो सुबह दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे और उसके बाद केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। अब बताया जा रहा है कि केदारनाथ दर्शनों के बाद पीएम मोदी भारत के आखिरी गांव माणा से लगी चीन सीमा पहुंचेगे।

यह भी पढें - मक्कूमठ गांव के रविंद्र मैठाणी होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज, क्षेत्र में खुशी की लहर !
चीन सीमा पर भारतीय सेना की किसी चौकी में पीएम मोदी जवानों से मुलाकात कर सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि पीएम मोदी जोशीमठ में सेना के कैंप पहुंचकर जवानों के साथ वक्त बिताएंगे। हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। आपको बता दें कि साल 2016 में पीएम मोदी का दीपावली के मौके पर माणा गांव आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उस वक्त पीएम मोदी हिमाचल चले गए थे। अब दिवाली के मौके पर पीएम मोदी का केदारनाथ आने का कार्यक्रम तय हो गया है तो माना जा रहा है कि वो दीपोत्सव पर कुछ वक्त सैनिकों के बीच बिता सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिक्स लेयर सिक्योरिटी में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक सादे कपड़ों में फोर्स तैनात।

यह भी पढें - उत्तराखंड में 42 छात्रों का आतंकियों से कनेक्शन? सक्रिय हुई खुफिया एजेंसियां
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में एसपीजी के सदस्य ज्यादा हैं। फिलहाल केदारनाथ में एसपीजी की एक टीम पहुंची है। दूसरी टीम मंगलवार को केदारनाथ पहुंच जाएगी। इसके साथ ही 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं। 10 से ज्यादा IPS अधिकारी जौलीग्रांट, गुप्तकाशी और केदारनाथ में तैनात किए जा रहे हैं। एसपीजी के सुरक्षा घेरे में पीएम मोदी हेलीपैड से मंदिर तक पहुंचेंगे। सुरक्षा में कोई लापरवाही ना हो, इसके लिए सीनियर IPS अफसरों को भी मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि इस बीच केदारनाथ में बर्फबारी भी हो रही है। मंदिर परिसर और पैदल मार्ग बर्फ से ढके हैं। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि सभी काम वक्त पर पूरे हो जाएंगे।