देवभूमि में विराट और अनुष्का, पूजा-पाठ के बाद शांति से मनाया जन्मदिन..देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड के खूबसूरत और छोटे से शहर नरेंद्र नगर में विराट कोहली ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। पूजा पाठ के बाद पत्नी अनुष्का के साथ बांटी खुशियां।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Virat kohli: Virat kohli birthday celebration in tehri garhwal
Image: Virat kohli birthday celebration in tehri garhwal

: उत्तराखंड की शांत वादियां अपने आप में बेमिसाल खूबसूरती समेटे हैं। इनकी खूबसरती देखकर हर कोई यहां खिंचा चला आता है। इस बीच उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के नरेन्द्र नगर स्थित होटल आनंदा में अलग ही माहौल है। दरअसल यहां विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ यहां मौजूद हैं। विराट यहां अनुष्का के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाने पहुंची। विराट के जन्मदिन पर अनुष्का ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी डाली हैं, वो भी हम आपको दिखा रहे हैं। उन्होंने बेहद ही सादगी में अपना जन्मदिन मनाया। खबरों के मुताबिक अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा ने नरेंद्र नगर में ही विराट के लिए विशेष पूजा की। बताया जा रहा है कि पूजा का कार्यक्रम पहले हरिद्वार में ही तय था। भीड़भाड़ से दूर रहने के लिए बाद में नरेंद्र नगर में ही पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया।

यह भी पढें - Video: केदारनाथ में बर्फबारी..देखिए बर्फ में ढके बाबा बर्फानी का खूबसूरत वीडियो
विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अनंत बाबा पाटील को अपना आध्यात्मिक गुरु मानती हैं। शादी से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटिल के आश्रम में गए थे। वहीं उनकी शादी की तारीख भी तय की गई थी। अब शादी के बाद विराट कोहली ने अपना पहला जन्मदिन देवभूमि में मनाया। वैसे आपको बता दें कि उत्तराखंड से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाता बहुत पुराना है। देहरादून के नेशविला रोड में अनुष्का शर्मा का पैतृक घर है। यहां उनकी दादी उर्मिला शर्मा रहती हैं। उर्मिला शर्मा की उम्र 83 साल हो चुकी है। इसके अलावा डोभालवाला चौक के पास ही अनुष्का की नानी, मामी, मामा का घर है। फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का यहीं रहेंगे और 7 नवंबर को वापस जाएंगे।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की मशरूम गर्ल पर बना शानदार गीत, आप भी देखिए..‘मशरुम्या बांद’
जानकारी के मुताबिक दोनों ही इस होटल के अपने पसंदीदा सुईट में ठहरे हैं। तस्वीर में भी दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर ये तस्वीर डाली हैं।