Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: एक तरफ दिवाली की रात देहरादून में एक शो-रूम ही जलकर राख हो गया तो दूसरी तरफ पहाड़ में भी आग ने जमकर उत्पात मचा दिया। अल्मोड़ा के मानिला के रथखाल बाजार में दुकान और मकान में आग लग गई। इस आग से दुकान में रखा सारा सामान पलभर में जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान के भीतर एक मंदिर बना है और दुकान के मालिक ने रात में वहां जलता दीया छोड़ दिया था। इस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और पलभर में दुकान जलकर खाक हो गई। अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के रथवाल बाजार में खीम सिंह बंगारी राशन की दुकान चलाते हैं। दुकान के साथ ही खीम सिंह बंगारी का घर भी सटा हुआ है बताया जा रहा है कि दिवाली की शाम उन्होंने अपने घर और दुकान में दीये जलाए थे।