Video: खूबसूरत पहाड़ी गीत..अरविंद सिंह रावत और मीना राणा की जुगलबंदी..देखिए

पहाड़ के पारंपरिक संगीत और गीतों का अपना अलग ही आनंद है। अगर आप ऐसे गीतों के शौकीन हैं तो अरविंद सिंह रावत और मीना राणा की आवाज़ में ये गीत सुनिए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
arvind singh rawat: arvind singh rawat and meena rana presents new pahari song
Image: arvind singh rawat and meena rana presents new pahari song

: पहाड़ का पारंपरिक संगीत हो, खूबसूरत वादियां हों और मखमली आवाज़ का साथ हो..और क्या चाहिए ? सुनते जाइए और गुनगुनाते रहिए। एक ऐसा ही गीत लेकर आए हैं अरविंद सिंह रावत और मीना राणा। अरविंद सिंह रावत बीते कुछ दिनों में ऐसे गीत लेकर आए हैं, जिनसे पहाड़ का सीधा जुड़ाव और सरोकार है। ये गीत भी उन्होंने ही लिखा और इसमें संगीत का ताना बाना भी उन्होंने ही बुना है। इस गीत के बोल हैं बिनसिरि बिटी। स्वर कोकिला मीना राणा के साथ अरविंद सिंह रावत ने गजब की जुगलबंदी की है। कुछ गीत ऐसे होते हैं ..जो गाहे बगाहे आपको पहाड़ की वादियों की तरफ ले जाते हैं। उन खेत खलिहानों और आंगन की तरफ बरबस ध्यान चला जाता है, जहां हम पले बढ़े हैं। ये गीत भी कुछ ऐसा ही है। इस गीत को बेहतरीन शब्दों के साथ तैयार किया गया है।

यह भी पढें - Video: केदारनाथ फिल्म का पहला गीत रिलीज, अब तक 90 लाख लोगों ने देखा..देखिए
आशीष नवल का संगीत संयोजन, सुभाष पांडे की ताल, रणजीत सिंह की मिक्सिंग और मास्टरिंग..सब कुछ शानदार है। इसलिए आप भी बिना देर किए ये पहाड़ी गीत सुनिए, देखिए। ऐसे गीत अब बहुत कम देखने को मिलते हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: