एक लाजवाब गीत, जिसे सुनकर और देखकर लगता है कि पहाड़ का संगीत अब नई ऊंचाइयों पर है। उत्तराखंड के सुदूर गांव के मूल निवासी बी के सामंत की ये बेहतरीन कोशिश देखिए।
-
रश्मि पुनेठा
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: bk samant presents ne pahari song dor teri
: अगर आपको लगता है कि पहाड़ के लोग संगीत के क्षेत्र में कुछ नया और शानदार कर रहे हैं तो ये गीत सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। खूबसूरत शब्द, जबरदस्त वीडियोग्राफी, बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अदाकारी का तोहफा है ‘डोर तेरी’। ये एक ऐसा गीत है , जिसे तैयार करने में काफी वक्त और मेहनत लगी है। उत्तराखंड के चंपावत के सीमावर्ती गांव सिंगदा के मूल निवासी बीके सामंत ने इस गीत को तैयार किया है। बीके सामंत की ज़िदगी की कहानी और उनका संगीत से जुड़ाव उन नए गायकों और कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है, जो संगीत के क्षेत्र में वास्तव में कुछ करना चाहते हैं। बीके सामंत जब 10 साल के थे, तो उनके पिताजी गुजर गए थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। गांव में मां और छोटा थे और परिवार को पालना भी एक चुनौती था।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड दिवस पर सुनिए ये बेहतरीन गीत, अपने-अपने गांव को याद कीजिए
इसके बाद बीके सामंत नौकरी की तलाश में शहर चले आए थे। कहीं ईंटे तोड़ी, कहीं मजबूरी में मजदूरी का दामन थामा और तब जाकर खुद को इस दुनिया के बीच खड़ा किया। दौर ऐसा भी आया जब चाय के कप धोने पड़े और आज बीके सामंत पृथ्वी इंडिया लॉजिस्टिक कंपनी में बड़े पद पर हैं। 20 साल मुंबई में हो गए लेकिन पहाड़ से जुड़ाव कभी खत्म नहीं हुआ। गांव में नया घर बनाया, मुंबई जैसे महानगर में अपना घर लिया और पहाड़ के संगीत के लिए दिल में रुझान पैदा किया। बी के सामंत वो शख्स हैं, जो इससे पहले यो मेरो पहाड़ जैसा खूबसूरत म्यूजिक वीडियो लॉन्च कर चुके हैं और इस म्यूजिक वीडियो को बेंगलोर फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फ़ोक म्यूजिक वीडियो का अवॉर्ड मिला था। आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर से 400 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो पेश किए गए थे।
यह भी पढें - Video: खूबसूरत पहाड़ी गीत..अरविंद सिंह रावत और मीना राणा की जुगलबंदी..देखिए
अब बीके सामंत लगातार पहाड़ के गीतों को नए अंदाज में सभी के सामने पेश कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है ‘डोर तेरी’। इस गीत को सुनकर और देखकर आपको अहसास होगा कि वास्तव में पहाड़ के गीत और संगीत में दम है। बीके सामंत को इस कोशिश के लिए शुभकामनाएं...आप भी देखिए ये खूबसूरत गीत।