Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: अगर आप उत्तराखंड की गीतों से प्यार करते हैं तो आपने संगीता ढौंढियाल का नाम ज़रूर सुना होगा। एक लंबे अर्से से पहाड़ के गीत और संगीत को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश में जुटी संगीता ढौंढियाल की आवाज़ में जादू है और इस बात से कोई इनकार भी नहीं कर सकता। वास्तव में ऐसे लोगों के बारे में लिखने में बहुत खुशी होती है, जो पहाड़ के संगीत की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। आज हम आपको संगीता ढौंढियाल का ही एक बेहतरीन गीत सुना रहे हैं, जिसे आपने अक्सर पहाड़ी शादी, पार्टियों में ज़रूर सुना होगा। ढोल और दमाऊं की धुन और ऊपर से संगीता ढौंढियाल की जबरदस्त आवाज़ ने समा बांध दिया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग इस गीत को देख चुके हैं।