मैरीकॉम ने छठी बार जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बॉक्सर बनी

भारत की मैरी कॉम ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने छठी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। पीएम मोदी ने भी मैरीकॉम को भावुक संदेश दिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Mary Kom: Mary Kom won gold medal in world championship
Image: Mary Kom won gold medal in world championship

: हुनर कभी भी पहचान का मोहताज नहीं होता। इस बात को भारत की मैरी कॉम ने साबित भी किया और जिया भी। सबसे पहले आपको मैरी कॉम की नई उपलब्धि के बारे में बताते हैं। मैरूकॉम अब दुनिया की पहली मुक्केबाज बन गई हैं, जिन्होंने 6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। मैरी कॉम ने फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से मात दे दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ आज यानी शनिवार 24 नवंबर का दिन भारत के खेल इतिहास में स्वर्णाक्षरों में तब्दील हो गया। 1 मार्च 1983 को मणिपुर के एक गरीब किसान के घर में जन्मी बेटी हैं मैरीकॉम। आज दो जुड़वा बच्चों की मां हैं मैरीकॉम। हिम्मत, जज्बा, समर्पण का जीता जागता नमूना हैं मैरीकॉम। मैरी कॉम का विश्व चैम्पियनशिप में ये छठा स्वर्ण पदक है। क्या आप जानते हैं कि इन 6 स्वर्ण पदकों के मायने क्या है? जानिए और गर्व कीजिए।

यह भी पढें - रणजी ट्रॉफी में पहाड़ के लड़के का जलवा, सिक्किम के खिलाफ जड़ा पहला दोहरा शतक
वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैरीकॉम ने अब तक 6 गोल्ड मेडल समेत कुल आठ पदक जीते हैं। वो विश्व चैम्पियनशिप में 6 गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज़ बन गई हैं।
इसके अलावा मैरी वर्ल्ड चैम्पियनशिप (महिला एवं पुरुष) में सबसे ज्यादा पदक (8) जीतने वाली बॉक्सर बन गई हैं। इससे पहले ये गीत क्यूबा के फेलिक्स सेवोन के नाम था। फेलिक्स ने 1986 से 1999 के बीच 6 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता था।
मैरीकॉम ने जब छठा स्वर्ण जीता तो वो भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि ‘मैं इस जीत के लिए सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं आप सभी की तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। मेरे लिए ये महान पल है’।
मैरीकॉम की इस सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खास बात बताई है। ये भी जानिए।

यह भी पढें - रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड की तीसरी रिकॉर्डतोड़ जीत, सौरभ रावत और दीपक धपोला बने स्टार
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि ‘‘देश के खेल जगत के लिए ये गर्व का पल है। मैरीकॉम को वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर दिल से बधाई।जिस तरह से उन्होंने खेल को जिया है, वो वास्तव में प्रेरणादायक है।’’