Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में फाइव स्टार होटल रेडिसन में कार्यक्रम के दौरान एक बच्चा छत से गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में बच्चे के परिवार वालों ने होटल प्रबंधन और इवेंट कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम पांच बजे इवेंट कंपनी एसएम वेकेशन द्वारा फ्री हॉलीडे पैकेज देने की बात कही गई। इसके बाद शहर के कई लोगों को रेडिसन होटल में एक कार्यक्रम में बुलाया गया।
फोन कॉल पर आवास-विकास निवासी योगेश शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रेडिसन होटल पहुंच गए।