उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दूसरे बेटे सुयश महाराज की शादी जल्द होने वाली है। आपको बता दें कि बेहद ही गुपचुप तरीके से सगाई कार्यक्रम हुआ था।
-
आदिशा
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: mohina singh and suyash maharaj wedding soon
: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश महाराज की शादी दिसंबर में हो सकती है। आपको बता दें कि छोटे बेटे की सगाई भी बड़े गुपचुप तरीके हुई थी। हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में सगाई का आयोजन किया गया था। सतपाल महाराज की होने वाली बहू रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना हैं। मोहिना एक बेहतरीन टीवी एक्ट्रेस भी हैं, उनका एक वीडियो भी हम आपको दिखा रहे हैं। मोहिना सिंह रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हैं। बताया जा रहा है कि बीते महीने 11 अक्टूबर को सीक्रेट तरीके से मोहिना और सुयश महाराज सगाई हुई। लोगों के सामने तब ये जानकारी आई, जब सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई। मोहिना रीवा राजघराने की वे पहली लड़की हैं जो एक्टिंग की दुनियां में आईं।
यह भी पढें - Video: सोशल मीडिया पर इस गढ़वाली लोकगीत की धूम, अब तक 14 लाख लोगों ने देखा
जब सगाई हुई थी, तो इसकी पुष्टि रीवा राजघराने के सचिव शैलेन्द्र एवं राममित्र शर्मा ने की है।सूत्रों के अनुसार सुयश महाराज और राजकुमारी मोहिना का विवाह दिसंबर 2018 में होगा। उनकी शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। बताया गया है कि रीवा रियासत की इकलौती राजकुमारी का विवाह धूमधाम से होगा। खबर है कि रीवा के रिमही की जनता को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा।इस दौरान रीवा किले को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई। मोहिना टीवी सीरियल में आने वाले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में भाग लिया था। उन्होंने आम लड़की की तरह घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था।
यह भी पढें - Video: पहाड़ के युवाओं का दिलकश अंदाज, आपका दिल जीतने आया ये नया पहाड़ी गीत
ऑडिशन के दौरान मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डीसूजा और टैरेंस लुईस को पहली बार बताया कि वे रीवा राजघराने से आती हैं। मोहिना न केवल एक अच्छी टीवी एक्टर एवं ट्रेंड डांसर हैं बल्कि वे कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी पहचान राजकुमारी के साथ ही एक मझे हुए कलाकार के रूप में सामने आई है।ये वीडियो देख लीजिए