Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: उत्तराखंड की रणजी टीम जिस तरह का खेल दिखा रही है, वो वास्तव में किसी चैंपियन की ही तरह है। एक बार फिर से उत्तराखंड की टीम ने रमजी ट्रॉफी में बड़ी जीत दर्ज की है। अरुणाचल प्रदेश की टीम को पारी और 73 रनों से मात देकर उत्तराखंड की टीम ने फिर से रिकॉर्ड तैयार किया है। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया और अरुणाचल प्रदेश को पहली पारी में 10 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद उत्तराखंड की टीम मैदान पर आई तो कार्तिक जोशी के दोहरा शतक जमा दिया। कार्तिक ने 208 रन बनाए, जिनमें 19 चौके शामिल हैं। कार्तिक का साथ कप्तान रजत भाटिया ने दिया और 152 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस तरह से उत्तराखंड ने पहली पारी में ही 470 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।