: टिहरी गढ़वाल के चंबा ब्लॉक के अंतर्गत एक छोटा सा गांव पड़ता है, जिसका नाम है पुरसोल। इस गाव की निवासी निकिता राणा ने मिस एशिया 2018 में टॉप टेन में जगह बनाई है। ये प्रतियोगिता 23 नवंबर को चाइना के शंघाई शहर में आयोजित की गई थी। दुनियाभर के 25 देशों की प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। निकिता राणा टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। निकिता ने दसवीं तक की पढ़ाई चंबा के कार्मल स्कूल से ही की है। इसके बाद उन्होंने टिहरी के नरेंद्रनगर से पॉलीटेक्निक किया था। कुछ वक्त तक उन्होंने आरएमएसआइ प्राइवेट लि. देहरादून में नौकरी भी की थी। हालांकि निकिता का सपना कुछ और था और वो इसके लिए मेहनत करने में जुट गईं। मिस एशिया अवॉर्ड के लिए निकिता ने जुलाई 2018 में चंडीगढ़ में अपना ऑडिशन दिया था।
#चम्बा_की_इस_बेटी_द्वारा_देश_का_नाम_रोशन_करने_के
#लिए_बहुत_बहुत_बधाई
मिस एशिया अवार्ड में चम्बा की (निकिता राणा) Nikita...
Posted by Dinesh Raturi on Saturday, December 1, 2018