Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए शानदार खबर है। आईटीबी की तरफ से लोगों को इलाज के लिए निशुल्क दवा दी जाएगी। राज्यसभा सासंद अनिल बलूनी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए एक अच्छी खबर दी है। आपको याद होगा कि बलूनी की पहल के बाद ही SSB ने पहाड़ में आम लोगों के इलाज के लिए डॉक्टर्स मुहैय्या कराना शुरू कर दिया है, SSB के अस्पतालों में भी लोगों का इलाज हो रहा है। इसी कड़ी में ITBP ने भी एक बेहतरीन काम पर मुहर लगाई है। आइटीबीपी द्वारा अब जनता को इलाज के साथ निशुल्क दवा दी जाएगी। इसके लिए बकायदा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में बताया गया है कि ITBP के सभी अस्पताल आम जनता का इलाज करेंगे। आईटीबीपी के सिविक एक्शन फंड के द्वारा ये काम होगा।
एक और खुशखबरी, इलाज के साथ फ्री दवा का आदेश जारी किया आइटीबीपी ने--
मित्रों, मोदी सरकार की सीमांत जनता के लिए एक और...
Posted by Anil Baluni on Monday, December 3, 2018