हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है। सुनने में आया है कि दोनों पति-पत्नी नया साल उत्तराखंड में मनाएंगे।
-
कपिल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Priyanka chopra and nick jonas to visit uttarakhand
: देवभूमि उत्तराखंड हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है और ये बात किसी से छुपी भी नहीं है। बड़ी से बड़ी हस्तियां यहां आकर सिर झुकाती हैं और इसी कड़ी में अब उस कपल का नाम जुड़ने जा रहा है, जिसने हाल ही में शादी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की। बताया जा रहा है कि शादी के बाद अब दोनों नया साल मनाने के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। दोनों ही हैड़ाखान आश्रम आकर बाबा का आशीर्वाद लेंगे और यहीं शांति से नया साल मनाएंगे। स्थानीय लोगों को भी बेसब्री से इसका इंतजार है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बरेली में पली-बढ़ी हैं और उनके परिवार की बाबा हैड़ाखान पर पर अगाध आस्था है। रानीखेत के चिलियानौला और भीमताल ब्लॉक में स्थित ये आश्रम बेहद ही खूबसूरत है।
हर साल देश विदेश से कई श्रद्धालु हेड़ाखान आश्रम में आते हैं। बीते कई सालों के दौरान प्रियंका चोपड़ा इस आश्रम में आती जाती रही हैं। अक्टूबर 2014 में प्रियंका अपनी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ कैंची धाम होते हुए हैड़ाखान आश्रम में आई थीं। उनके भाई सिद्धार्थ की सगाई भी इसी आश्रम में हुई थी। इसके बाद सभी ने मंदिर में भंडारा करवाया था।

उस वक्त नवरात्र का भी मौका था और प्रियंका चोपड़ा ने हैड़ाखान आश्रम में महाआरती में भी हिस्सा लिया था। आश्रम में ही प्रियंका ने मुनिराज जी के परिजनों से मुलाकात की। कुछ देर उनसे बात करने के बाद प्रियंका ने तीन दिन तक उनकी सुरक्षा में लगे उत्तराखंड पुलिस के जवानों की भी तारीफ की थी। इसके बाद वो रानीखेत के लिए निकलीं। रास्ते में कैंची धाम में मत्था टेका और वहां से उनका कारवां भीमताल से होते हुए हल्द्वानी पहुंचा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जोधपुर के उम्मेद पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की थी। निकोलस जेरी जोनस जानी निक जोनस अमेरिकी गायक हैं। खैर अब हैड़ाखान आश्रम रानीखेत और भीमताल के लोगों को उम्मीद है कि प्रियंका यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लेंगी।