Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: जसवंत सिंह रावत...एक ऐसा वीर सपूत, जिसने 72 घंटे तक अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना को रोके रखा था। हजारों चीनों सैनिकों को मारकर वो खुद शहीद हो गया था। जब चीन के अफसरों ने उनकी वीरता को देखा तो उस शहीद को सलामी दी थी। आज भी कहा जाता है कि जसवंत सिंह रावत नूरानांग पोस्ट पर बने जसवंतगढ़ में जीवित हैं। उनका बकायदा प्रमोशन होता है, जूते पॉलिश होते हैं, कपड़ों पर प्रेस होती है और सेवा में हर वक्त 4 जवान लगे रहते हैं। जरा सोचिए उत्तराखंड के उस वीर सपूत पर कैसी फिल्म बन रही होगी ? इस फिल्म की खास बाते ये है कि ज्यादातर कलाकार उत्तराखंड से ही हैं। यहां तक कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से लेकर फिल्म की एक बड़ी टीम उत्तराखंड से ही है। फिल्म का नाम 72 HOURS रखा गया है और इसके प्रोड्यूसर प्राशिल रावत से राज्य समीक्षा की टीम ने खास बात की है। आप भी देखिए और जानिए कि इस फिल्म में खास क्या है।