एक बात बड़ी अच्छी है कि इस गीत की स्क्रिप्टिंग और प्लॉटिंग शानदार बनी है। इस लिए हर कोई इसे पसंद कर रहा है।
-
आदिशा
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: meri bhagyani garhwali song being populer
: उत्तराखंड के युवा उत्तराखंड के गीत और संगीत के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। सही शब्दों का इस्तेमाल और बेहतरीन वीडियोग्राफी के जरिए पहाड़ की खूबसूरत लोकेशंस दिखाई गई है। यकीन मानिए आप इस गीत के शिवम भट्ट को शुक्रिया अदा करेंगे। ये चेहरा उत्तराखंड के संगीत को नया आयाम देने की कोशिश कर रहा है। गांव से बाहर रहने वाला एक लड़का उस चेहरे के लिए वापस आया है, जो हमेशा उसे तलाशता रहता है, उसके इंतजार में रहता है। इसी कहानी को लेकर एक अच्छी पटकथा लिखी गई है। शिवम भट्ट के साथ मिलकर गुंजन डंगवाल, टीम टोरनेडो, दीपा धामी और दिव्या सुंदरियाल ने ये बेहतरीन गीत पेश किया है। गीत अच्छा बन पड़ा है, वीडियोग्राफी बेहतरीन है।
यह भी पढें - Video: कुमाऊंनी छपेली को नए अंदाज में सुनिए, पांडवाज़ लेकर आए हैं एक बेहतरीन गीत
शब्दों का ताना-बाना बुनने में भी मेहनत की गई है, अदाकारी अच्छी है। गुजन डंगवाल का संगीत हमेशा की तरह लाजवाब है। टीम टोरनेडो का कैमरा वर्क लगातार निखर रहा है।