Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: राजनीति और राजनेता अगर सही दिशा में कदम रखें..तो समाज के लिए एक तस्वीर पेश करते हैं। वास्तव में ऐसी तस्वीरें हर राजनेता के लिए एक सीख की तरह हैं।
आपको याद होगा कि जुलाई में पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट में भीषण बस हादसा हुआ था। इस बस हादसे में करीब 48 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग ऐसे थे..जिनकी मौत वक्त पर इलाज ना मिलने की वजह से हुई थी। ऐसे में उस वक्त उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वो सांसद निधि से उत्तरांड के अलग अलग जिलों में इंटेसिव केयर यूनिय यानी आईसीयू बनवाएंगे। अच्छी बात ये है कि बलूनी अपने वादे पर खरे उतरते दिख रहे हैं। उत्तरकाशी से कुछ अच्छी तस्वीरें आई हैं, जिन्हें सांसद बलूनी ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से शेयर किया है।
मित्रों, उत्तरकाशी से आये कुछ चित्र साझा कर रहा हूँ। सांसद निधि से आईसीयू का निर्माण तेजी से जारी है। जल्द ही सम्बन्धित...
Posted by Anil Baluni on Saturday, December 8, 2018