Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: पहाड़ की प्रतिभाओं को कभी भी कमतर मत आंकिए, ये हर मोड़ पर एक नई कहानी लिखना जानते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा हैं ऋषभ पंत..ऋषभ आजकल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट क्रिकेट के मैदान में उतरे हैं और यहां आते ही उन्होंने गजब ढा दिया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऋषभ ने 11 कैच लेकर किसी एक मैच में सर्वाधिक कैच करने के वर्ल्ड रिकार्ड की बराबरी कर दी। अपने टेस्ट करियर का छठा टेस्ट मैच खेल रहे पंत ने पहली पारी में 6 कैच लपके और मिशेल स्टार्क का कैच लपककर उन्होंने इस टेस्ट में कुल कैचों की संख्या को 11 पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने जैक रसेल और एबी डिविलियर्स के रिकार्ड की बराबरी कर दी। भारत की तरफ से एक मैच में अब तक सर्वाधिक शिकार ऋद्धिमान साहा ने किए थे। उन्होंने जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 10 कैच लिये थे। इसके अलावा ऋषभ ने गिलक्रिस्ट और धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।