Video: ये गढ़वाली गीत कभी लता मंगेशकर ने गाया था, आज वसुंधरा रतूड़ी की आवाज़ में सुनिए

क्या आपने कभी वसुंधरा रतूड़ी का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना है तो आज आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड: vasundhara raturi singing garhwali song man bharmegi
Image: vasundhara raturi singing garhwali song man bharmegi

: ये वीडियो साबित करता है कि जो आवाज वसुंधरा के गले से निकली है, शायद ही ऐसी आवाज कोई और निकाल पाए। वसुंधरा वो लड़की हैं, जिन्होंने जी टीवी पर सारेगामापा लिटिल चैंम्प में जीत हासिल की थी। इसके अलावा साल 2016 में दिल्ली में आयोजित संगीत प्रतियोगिता की क्लासिकल श्रेणी में भी वसुंधरा ने जीत हासिल की थी। छोटे पर्दे पर सालों पहले आए हिट सिंगिंग रीयलिटी शो में वसुंधरा रतूड‌ी ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा था। कहते हैं किसी पहाड़ी के दिल से पहाड़ी संस्कृति को नहीं निकाला जा सकता है। अपने हुनर और लगन के दम पर पहाड़ के निवासियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। वसुंधरा ने भी कुछ ऐसा किया है। आज हम आपको वसुंधरा का जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, कभी लता मंगेशकर ने ये पहाड़ी गाना गाया था।

यह भी पढें - गढ़वाल के गरीब परिवारों पर चूना लगाकर चले गए बॉलीवुड वाले, उन्हें शर्म तक नहीं आई
इस गाने के बोल हैं ‘मन भरमेगी मेरी सुधबुध ख्वेगी’। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो चुका है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वसुंधरा अपनी आवाज से समा बांध रही हैं। किस तरह से वो पहाड़ी संस्कृति के साथ आत्मसात कर रही हैं। ये वसुंधरा के माता पिता के संस्कार है जो उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी में भरे हैं। जब वसुंधरा ने सारेगामापा लिटिल चैंप में भाग लिया था, तो सोनू निगम भी उनकी आवाज के मुरीद बन गए थे। आप भी देखिए ये खूबसूरत गीत

  • Youtube सब्सक्राइब करें: