Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: देवभूमि के गढ़वाल का द्वार कहे जाने वाले कोटद्वार का नाम बदलने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। कोटद्वार नगम निगम बोर्ड ने शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया है। और ये कोटद्वार निगम का पहला फैसला है जो उन्होंने स्वंय लिया है। बता दें कोटद्वार के नाम को वहां के कण्वाश्रम के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद कोटद्वार का नया नाम 'कण्वनगरी कोटद्वार' होगा।
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, कोटद्वार का नाम बदले जाने का प्रस्ताव नगर निगम ने पारित कर दिया है। और प्रस्ताव पारित होने के साथ ही उत्तराखंड के बाकी अन्य शहरों के नाम भी बदलने की प्रकिया शुरु कर दी गई है। हालांकि कोटद्वार का नाम बदला जाएगा इसपर सिर्फ नगर निगम की मुहर लगी है और प्रस्ताव को पास करना या ना करना शासन के हाथ में है।