Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के खेलप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। साल 2020 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में होगा। भारतीय ओलंपिक संघ ने प्रदेश में 2020 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मिजोरम भी शामिल थे, लेकिन सफलता उत्तराखंड के हाथ लगी। इससे पहले 2019 में भी राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारी थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने ये जिम्मेदारी गोवा को दे दी। इस बार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ और मिजोरम ने भी अपना दावा ठोका था। इस बार मेजबानी के लिए तीनों राज्यों के अधिकारी दिल्ली में होने वाली भारतीय ओलंपिक संघ की जनरल बॉडी की मिटिंग में पहुंचे थे।