Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: हिमालय खतरे में है, पहाड़ खतरे में है। हिमालय रेंज में कैंसर की तरह बढ़ रहा ब्लैक कार्बन हिमालय के अस्तित्व के लिए घातक साबित हो रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय रेंज में ब्लैक कार्बन की मात्रा बढ़ने की वजह से ग्लेशियरों से बर्फ तो पिघल रही है साथ ही हिमालय में हर साल पड़ने वाली बर्फ भी नहीं रुक रही। अगर ऐसा लगातार रहा तो आने वाले समय में हम इंसानों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। इसका मतलब हिमालय के साथ-साथ ये खतरा हमारे अस्तित्व पर भी मंडरा रहा है। हिमालय के इस दुश्मन का पता वाडिया भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने लगाया है। ब्लैक कार्बन बढ़ने की वजह से आने वाले समय में हिमालय में पड़ने वाली बर्फ में कमी हो जाएगी।