बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। उत्तराखंड की जिम्मेदारी थावरचंद गहलोत के कंधों पर सौंपी गई है।
-
कपिल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Bjp chunav prabhari list for loksabha election
: जैसे जैसे वक्त आगे बढ़ रहा है, लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इस बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 18 राज्य, एक केंद्र शासित प्रदेश में अपने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। उत्तराखंड की जिम्मेदारी थावरचंद गहलोत के कंधों पर दी गई है। 5 सीटों वाले उत्तराखंड की जिम्मेदारी अब थावरचंद गहलोत के कंधों पर होगी। 1980 से लेकर अब तक बीजेपी में अलग अलग पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके थावरचंद गहलोत वो शख्स हैं , जो मजदूर आंदोलन के दौरान कई बार हिरासत में लिए गए थे। फिलहाल वो सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री भी हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तीन प्रभारी बनाए गए हैं। यहां गोवर्धन झड़ापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढें - पौड़ी गढ़वाल की ‘दामिनी’, विधवा मां का इकलौता सहारा थी..घर में शादी की तैयारी थी
राजस्थान में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को प्रभारी बनाया गया
आंध्र प्रदेश वी मुरलीधरन और सुनील देवधर को प्रभारी नियुक्त किया गया है
मध्य प्रदेश स्वतंत्रदेव सिंह और सतीश उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है
नागालैंड और मणिपुर दोनों राज्यों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कैप्टन अभिमन्यु को चंडीगढ़ और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।
गुजरात से ओम प्रकाश माथुर को प्रभारी बनाया गया है।
असम से महेंद्रनाथ और छत्तीसगढ़ से अनिल जैन को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिहार से भूपेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश से तीरथ सिंह रावत को प्रभारी बनाया गया है।
झारखंड से मंगल पांडेय, सिक्किम से नितिन नवीन, ओडिशा से अरुण सिंह और तेलंगाना से अरविंद लिम्बावली को प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की ये प्रेस विज्ञप्ति भी पढ़िए...
